SV-Plus सब्स्क्रिप्शन के अंतर्गत साहित्य विमर्श की साइट पर अब तक लिस्टेड और आपकी सदस्यता अवधि तक लिस्ट होने वाली साहित्य विमर्श तथा अन्य प्रकाशनों की 13 पुस्तकें निशुल्क (कीमत और डेलीवरी समेत) ऑर्डर कर सकते हैं।
साहित्य विमर्श सब्सक्रिप्शन पुस्तकों की सूची अपने साइट पर प्रकाशित करेगा जिसमें (क) साहित्य विमर्श की पुस्तकें (ख) सहचर योजना के अंतर्गत उपलब्ध अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें और (ग) हिंदी के अतिरिक्त भाषाओं की साहित्य विमर्श इंप्रिंट पैलेट की किताबें होंगी. (सब्स्क्रिप्शन पुस्तकों की सूची देखें)
सब्स्क्राइबर्स के लिए निःशुल्क किताबों की सूची में अभी 200 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं और हम इस सूची में लगातार नई किताबें जोड़ रहे हैं।
आप इस सूची में से अपनी पसंद की 13 किताबें चुन सकते हैं. आप एक बार में 13 किताबें या अधिकतम 4 बार में 13 किताबें फ्री डिलीवरी के साथ मँगा सकते हैं. 4 बार के बाद किताबें मँगाने पर आपको डिलीवरी चार्ज वहन करना होगा.
सब्स्क्रिप्शन वर्ष में प्रकाशित सारी किताबें सब्स्क्रिप्शन के अंतर्गत हों ये जरूरी नहीं है. साहित्य विमर्श कई बार पुस्तकों के पेपरबैक संस्करण के साथ उनका हार्ड बाउन्ड प्रीमियम संस्करण भी प्रकाशित करता है। ये प्रीमियम पुस्तकें सदस्यता में शामिल नहीं हैं। सब्स्क्रिप्शन के अंतर्गत पेपरबैक पुस्तकें ही भेजी जायेंगी। किसी प्रोत्साहन योजना के लागू रहने पर आपको प्रीमियम संस्करण की किताबें भेजी जा सकती हैं, लेकिन ऐसा हर बार संभव नहीं होगा।
सब्स्क्रिप्शन सूची से बाहर की लगभग 200 से ऊपर किताबें जो साहित्य विमर्श की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, SV-Reader सब्स्क्राइबर्स के लिए फ्लैट 30 प्रतिशत डिस्काउंट पर उपलब्ध होंगी।
* किसी भी समस्या की स्थिति में आप हमें contact@sahityavimarsh.in पर मेल या 7011086399 पर वाट्सएप कर सकते हैं।