Description
समथिंग सर्पीला
Something Sarpila – ये सच है कि साँप ही वह जंगली जीव है जिसके काटने से सबसे ज्यादा लोग मरते हैं फिर सबसे ज्यादा इंसानों की हत्या का जिम्मेदार जीव इंसान के संरक्षण का हकदार कैसे बन गया? क्योंकि साँप ही वह जंगली प्राणी भी है जिसने सबसे ज्यादा लोगों की जान बचायी है.
बनकिस्सा और बात बनेचर की अपार सफलता के बाद लेखक सुनील लौटे हैं उस नायक को लेकर जिसे हमारी एकपक्षीय सोच ने खलनायक बना दिया है. यह स्नेक फोबिया को फिलिया में बदल देनेवाली किताब Something Sarpila है.

किताब की भाषा प्रिंटिंग क्वालिटी और पेपर क्वालिटी सभी उच्च स्तरीय है। किताब को गहन ज्ञान और काफी रिसर्च के बाद लिखा गया है यह पढ़कर प्रमाणित होता है। लेकिन रंगीन और स्पष्ट चित्रों की कमी खलती है। भले ही पढ़ कर मुझे सर्प पहचान करने में विशेष ज्ञान अर्जित ना हुआ हो लेकिन सांपो के बारे में दिलचस्प बातें और सावधानियां लक्षण बचाव उपाय आदि पढ़कर जरूर यह किताब जागरूकता फैलाती है ग्रामीण क्षेत्रों में इसको पढ़ा जाना बहुत ही कारगर हो सकता है।
शानदार
Nice platform and right book
बहुत ही शानदार पुस्तक लोगों को जागरूक किया जा रहा है।