Description
Shalimar | The Vulture is a Patient Bird | James Hadley Chase
लाचार अपाहिज मैक्स काहलेनबर्ग वो दौलतमंद ‘गिद्ध’ था जो यूँ तो व्हीलचेयर का मोहताज़ था, लेकिन बावजूद इसके फितरतन फरेबी, मक्कार, शातिर और धोखेबाज ही नहीं था, बल्कि बदकार, नाशुक्रा, धूर्त, कमीना और परपीड़क भी था। ऐसे शख्स के कब्जे में वो मशहूर और आफ़ताबी अंगूठी थी जो कभी सीजर बोरगिया के कलेक्शन का हिस्सा थी, लेकिन अब जिसे कब्जाने के लिए मुकाबिल थी पेशेवर अपराधियों की वो टीम जिसका ट्रोजन हॉर्स थी एक खूबसूरत बेरहम दोशीजा।
जेम्स हेडली चेज़ के बहुचर्चित उपन्यास The Vulture is a Patient Bird का अनुवाद हसन अलमास ने शालीमार के नाम से किया है। उल्लेखनीय है कि इस उपन्यास पर शालीमार के नाम से ही फिल्म भी बन चुकी है।

Reviews
There are no reviews yet