Description
चौदहवीं शताब्दी की शुरूआत में वेटिकन सिटी स्थित ‘रोमन कैथोलिक चर्च’ के तत्कालीन पादरी और कैथोलिक सम्प्रदाय के सबसे बड़े मुखिया पोप ‘जॉन अष्टम’ की उस शाम जहर देकर हत्या कर दी गयी, जिस शाम उन्होंने बाइबिल के उस अध्याय को बदलने का आदेश जारी किया था, जो इस बात की गवाही देता था कि वेटिकन की धरती पर जीसस की बजाय शैतान की इबादत करने वाले लोग भी मौजूद थे। पोप की हत्या किसी धार्मिक अथवा राजनीतिक नहीं बल्कि एक शैतानी साजिश का परिणाम थी, ईसाइयत जब-तक इस नतीजे पर पहुंची, तब-तक बहुत देर हो चुकी थी और डेनियल ने शैतान के अनुबन्ध पर हस्ताक्षर करके उस गहरी साजिश की जड़ों को फिर से हरा कर दिया था। हॉरर उपन्यासों की दुनिया एक नवीन हस्ताक्षर। शैतानियत पर लिखा गया हिन्दी का पहला हॉरर उपन्यास ।

Reviews
There are no reviews yet