Description
Beat | बीट
पंखे के हुक से उल्टी लटकती लाश, खून से भरे तगाड़ में जल कर बुझ चुकी आग, स्टील की प्लेट में रखा मकतूल का दिमाग, हड्डियों को एक-दूसरे के ऊपर रखकर बनाए गए चार क्रॉस और उनके बीच मौजूद एक निर्दोष सा दिखाई देने वाला चुकंदर! क्या था ये सब? क्या हत्यारा पुलिस को कुछ बताने की कोशिश कर रहा था? या फिर सब धोखा था, पुलिस को भटकाने के लिए कातिल की नायाब चाल थी? सवाल बहुतेरे थे, जवाब कोई नहीं। कत्ल-दर-कत्ल मामला सुलझने की बजाय निरंतर उलझता चला जा रहा था।

Reviews
There are no reviews yet